VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 1:30 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 1:30 pm

इंदौर : बदमाशों ने लगाई गाड़ियों में

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। तिलक नगर इलाके में मंगलवार रात करीब 1 बजे अज्ञात बदमाशों ने तीन दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। आग की लपटों से एक मकान के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान रहवासियों की नींद खुल गई, जिन्होंने समय रहते आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिलक नगर पुलिस ने बंगाली रोड निवासी अंजलि पति विश्वजीत राय की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आगजनी का प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी अंजलि ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में सो रही थीं। तभी करीब रात 1 बजे अचानक शोर सुनाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो घर के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों में आग लगी हुई थी। एक्टिवा, एक बाइक और पड़ोसी की बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा उनके मकान के सामने का हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। पुलिस के अनुसार अंजलि और उनका परिवार फुटवियर व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर एफआरवी भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने अंजलि और आसपास के रहवासियों के बयान दर्ज किए हैं। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि पीड़ित परिवार का किसी से कोई विवाद तो नहीं है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर