बोरगांव पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर की कार्यवाही कर 02 मोटर साइकिल जप्त की।
दैनिक शब्द अग्नि/प्रकाश पटेल
खंडवा (बोरगांव बुजुर्ग )/जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी बोरगांव थाना पंधाना पुलिस द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। चौकी बोरगांव पुलिस द्वारा मोटर सायकल क्रमांक MP12MA5021 के चालक सुनील पिता चमार सिंह मौर्य, उम्र 19 वर्ष, निवासी खातला थाना निंबोला जिला बुरहानपुर को शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर ज्ञापन क्रमांक 02/2025 के तहत धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही की गई। इसी प्रकार मोटर सायकल क्रमांक MPMY9075 के चालक मुलेश पिता शिवलाल डाबर, उम्र 21 वर्ष, निवासी घाटीखास थाना पंधाना को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर ज्ञापन क्रमांक 03/2026 के तहत धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही की गई।
Author: Shabd Agni
.