VISITORS

0 1 0 1 4 4

June 9, 2026 12:18 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 9, 2026 12:18 am

चोरी की दो बड़ी वारदातों का हुआ खुलासा

तलवार लेकर घूम रहा शातिर बदमाश गिरफ्तार, 

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। मंदसौर मिल क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर तलवार लेकर घूम रहे एक शातिर और आदतन बदमाश को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने शहर की दुर्गा कॉलोनी और जेल के सामने स्थित सूने मकान में हुई चोरी की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है। पकड़ा गया आरोपी जिला बदर और कई गंभीर मामलों में वांछित रहा है, जिसके खिलाफ विभिन्न जिलों में हत्या, बलात्कार और चोरी जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन, एएसपी गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मंदसौर मिल क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर तलवार लेकर किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।

आरोपी के विरुद्ध आर्म एक्ट का मामला दर्ज

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रविप्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल से एक धारदार तलवार बरामद हुई। आरोपी की पहचान जीतू पुत्र नीतू पारदी निवासी गढ़ला हाल मुकाम हड्डी मिल गुना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी जीतू पारदी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अशोकनगर में बड़ी चोरियों की योजना बना रहा था। उसने कबूल किया कि करीब 25 दिन पहले उसने दुर्गा कॉलोनी में और बीती 24-25 मई की रात में जेल के सामने स्थित एक सूने मकान से अपने साथियों राजवीर पारदी, विक्की पारदी, दादी पारदी, भगत पारदी व अन्य के साथ मिलकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी की थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर