VISITORS

0 0 6 1 9 9

February 17, 2026 4:47 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 17, 2026 4:47 pm

पिकनिक मनाने पहुंचे डूबे दो स्कूली छात्र

हादसाः रतलाम के डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे डूबे दो स्कूली छात्र
शब्द अग्नि न्यूज़। रतलाम में सोमवार शाम करीब 4 बजे दो स्कूली छात्र डैम में डूब गए। वे अपने 8 दोस्तों के साथ यहां पिकनिक मनाने आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक लापता छात्रों की पानी में तलाश की। फिर अंधेरा बढ़ने की वजह से रेस्क्यू अभियान रोक दिया। अब मंगलवार सुबह दोबारा सर्चिंग होगी। हादसा बाजना रोड पर पलसोड़ी ग्राम पंचायत के श्रीराम डैम में हुआ। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, इसकी गहराई करीब 50 फीट है।

एसडीएम आर्ची हरित ने बताया कि रतलाम से 8 स्कूली छात्रों का ग्रुप पिकनिक मनाने बांध पर आया था। धुरु और जय के अलावा ग्रुप में खेतलपुर निवासी शुभम धाकड़, सालाखेड़ी निवासी केशव जाट, डोंगरे नगर निवासी अर्पित कटारा, मुखर्जी नगर निवासी लक्ष्य राठौर, राघव शर्मा और युवराज शामिल थे। यहां सभी दोस्तों ने मिलकर मैगी बनाई। खाने के बाद सभी नहाने के लिए पानी में उतर गए। इनमें से 5 नहाकर पानी से बाहर आ गए। लेकिन तीन छात्र पानी के और अंदर बढ़ गए। गहराई का अंदाजा नहीं होने की वजह से वे डूबने लगे। बाकी दोस्तों ने एक छात्र को बाहर खींच लिया। चीख- पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लापता छात्र आशुतोष की मां रामकन्या बाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा- बेटा 9वीं क्लास में पढ़ता है। मुझे आज एक मीटिंग में जाना था। आशुतोष ने बताया था कि स्कूल में पार्टी है। ये नहीं कहा था कि यहां आएगा। मैंने फोन लगाया तो उसने उठाया नहीं। मुझे लगा कि वो कोचिंग गया होगा। करीब साढ़े चार बजे मैं घर आई, तब मुझे इस हादसे के बारे में पता चला। ये दो छात्र लापता … धुरु ( 14 ) पिता आनंद राठौर निवासी टाटानगर, रतलाम, जय उर्फ आशुतोष ( 14 ) पिता बसंती लाल मंडलोई निवासी श्रीनगर, रतलाम।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर