VISITORS

0 1 4 8 3 5

June 28, 2026 1:50 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 1:50 pm

उमा बोली- पुलिस नहीं सुन रही तो थाना घेरों

शब्द अग्नि न्यूज़ । पांडुर्णा, छिंदवाड़ा। मंगलवार को पांढुर्णा प्रवास पर पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की। अश्लील वीडियो वायरल मामले में तीन दिनों से कार्रवाई न होने पर उमा भारती ने कहा कि यदि पुलिस आपकी बात नहीं सुन रही है, तो थाने का घेराव करें।
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्दीधारी जनता की सुरक्षा के लिए हैं और उन्हें अपराधियों के खिलाफ कदम उठाना ही चाहिए। हिंदूवादी संगठन के कमलेश राठौर और अन्य सदस्यों ने उमा भारती को बताया कि एक नाबालिग द्वारा वीडियो वायरल किए जाने के मामले में पुलिस केवल मामूली धाराओं में केस दर्ज कर रही है। उनका आरोप है।
कि पुलिस मुख्य आरोपियों को बचा रही है और बार- बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। यह मुलाकात सोमवार की घटना के बाद मंगलवार को वायरल हुए वीडियो के संदर्भ में हुई, जब उमा भारती भोपाल से नागपुर जाते समय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रुकी थीं। उमा भारती ने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे मामले से जुड़े सभी साक्ष्य पुलिस को सपिं और दबाव बनाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास अपनी बात मनवाने के लिए संवैधानिक तरीके मौजूद हैं, जिनमें थाने का घेराव भी शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्थानीय संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उमा भारती के सुझाव पर अमल करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर