VISITORS

0 1 8 8 1 2

August 12, 2026 9:19 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

आश्रम में चलाया साइबर जागरूकता अभियान

बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दी जानकारी

ठीकरी / बड़वानी पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित “SAFE CLICK 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं डीएसपी (मुख्यालय) महेश सुनैया के निर्देशन में थाना ठीकरी पुलिस द्वारा ग्राम ब्राह्मणगांव स्थित नर्मदा घाट के आश्रम में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के प्रभावी उपाय बताए गए।

कार्यक्रम के दौरान आमजन को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन अथवा पासवर्ड साझा न करें, संदिग्ध लिंक एवं मोबाइल एप्लीकेशन पर क्लिक करने से बचें तथा फर्जी कॉल एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के प्रति सदैव सतर्क रहें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर