VISITORS

0 1 4 4 5 7

June 27, 2026 12:12 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 12:12 am

दिल्ली की हाई प्रोफाइल चोरी तीन अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद

बड़वानी पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दिल्ली पुलिस ने बड़वानी एसपी का जताया आभार

 

शब्द अग्नि / बड़वानी । पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर* के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ अन्य राज्यों व जिलों से आने वाली पुलिस टीमों को शत-प्रतिशत सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी तारतम्य में दिनांक 24.06.2026 को थाना लक्ष्मी नगर (पूर्वी दिल्ली) के सब इंस्पेक्टर शाह फैसल अपनी टीम के साथ थाना वरला पहुंचे। उन्होंने सूचना दी कि दिनांक 18.06.2026 को दिल्ली में एक मकान से भारी मात्रा में सोने के आभूषणों की चोरी हुई है। तकनीकी साक्ष्यों (Technical Evidence) के आधार पर आरोपी ग्राम उमर्टी (वरला) और पलसूद-ओझर क्षेत्र के पाए गए। वरला पुलिस की सूझबूझ और घेराबंदी सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी वरला नारायण रावल ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश और एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। प्रथम प्रयास में दिनांक 24.06.2026 को दी गई दबिश के दौरान आरोपी फरार होने में सफल रहे। इसके बाद वरला पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए वापस लौटकर आरोपियों की रेकी करवाई। सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 25.06.2026 को ग्राम उमर्टी में दोबारा घेराबंदी कर दबिश दी गई और तीन मुख्य आरोपियों को धर दबोचा गया।गिरफ्तार आरोपी:1. सुलेन्द्रसिंह पिता प्रीतमसिंह करनाला (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम उमर्टी 2. अकालसिंह पिता राजेंद्रसिंह टकराना (उम्र 22 वर्ष), निवासी पलसूद 3प्रकाशसिंह पिता जुवानसिंह पटवा (उम्र 25 वर्ष), निवासी ओझर

मशरुका बरामदगी एवं दिल्ली पुलिस को सुपुर्दगी

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कुल 12.5 तोला सोना (कीमत करीब 19-20 लाख रुपये) सकुशल बरामद कर लिया। वैधानिक कार्रवाई के पश्चात तीनों आरोपियों और जब्त मशरुका को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इस त्वरित और बड़ी सफलता पर दिल्ली पुलिस ने बड़वानी पुलिस अधीक्षक एवं बड़वानी पुलिस का विशेष आभार व्यक्त किया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर