शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट – कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरटोला स्थित पीएम आवास कॉलोनी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। 15 वर्षीय छात्र यूनिक उर्फ साहिल उरकुड़े ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह 9वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा में असफल होने के बाद मानसिक रूप से परेशान था। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जबकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यूनिक नगर के सांदीपनी स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। मुख्य परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद उसने पुनः परीक्षा दी थी। 25 जून को घोषित परिणाम में वह सफल नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि इसी बात से वह तनाव में था।
सोने का रहा हु और लगा ली फांसी
मृतक के पिता संदीप उरकुड़े ने बताया कि यूनिक अक्सर कमरे का दरवाजा बंद कर सो जाता था। शनिवार को काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसी के घर की खिड़की से झांककर देखा गया। अंदर यूनिक पंखे से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पिता ने बताया कि उन्हें बेटे के परीक्षा परिणाम की सीधी जानकारी नहीं थी। संभवतः यूनिक को अपने दोस्तों के माध्यम से परिणाम का पता चला था, जिसके बाद वह परेशान रहने लगा। घटना से पहले उसने अपनी छोटी बहन को मोबाइल देते हुए कहा था कि वह सोने जा रहा है और उसे परेशान न किया जाए। इसके बाद वह कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। इससे पहले वह कॉलोनी में बच्चों के साथ खेल रहा था।
Author: Shabd Agni
.