VISITORS

0 1 4 9 3 4

June 29, 2026 4:21 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 4:21 pm

इछावर में गूंजे कबीर के सुर: भजन संध्या

पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने की 5 लाख की घोषणा

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया (सीहोर / इछावर)

सीहोर / इछावर / अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज संघ द्वारा कबीर जयंती के पावन उपलक्ष्य में इछावर के नादान रोड स्थित दशहरा मैदान में भव्य ‘कबीर भजन संध्या’ का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया ने कबीर के भजनों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि पंडाल में मौजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

​दिग्गज नेताओं और सामाजिक पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में आष्टा के पूर्व विधायक रघुनाथ मालवीय, इंदौर के पूर्व विधायक राजेंद्र मालवीय, इछावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान के साथ-साथ समाज के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मालवीय, सीहोर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अमर सिंह मालवीय, सीहोर जिला अध्यक्ष रामस्वरूप नेताजी, भोपाल जिला अध्यक्ष नरेश मालवीय और राजगढ़ जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशोक सोलंकी भी विशेष रूप से मंचासीन रहे।

​धर्मशाला निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान समाज की मांग पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज, इछावर की धर्मशाला निर्माण हेतु 5 लाख रुपए देने की महत्वपूर्ण घोषणा की गई, जिसका उपस्थित समाज जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

​आयोजन समिति का रहा विशेष सहयोग

इस वृहद कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष दशरथ गुणवान, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम मालवीय, एडवोकेट लाड़ सिंह मालवीय और बाबू लाल मालवीय का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि कमल मालवीय एवं रामचरण दवारिया द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनार सिंह मालवीय द्वारा व्यक्त किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर