VISITORS

0 1 9 0 3 2

August 16, 2026 5:51 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पेटी अंग्रेजी शराब सहित कार जब्त

11.47 लाख रुपये की अवैध शराब व वाहन जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

दैनिक शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल आलीराजपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कट्ठीवाड़ा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक XUV-300 कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 11 लाख 47 हजार 500 रुपये बताई गई है।

विशेष अभियान में पकड़ाई

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मिली मुखबिर सूचना पर थाना कट्ठीवाड़ा पुलिस ने त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक GJ-01-KU-2747 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 47 हजार 500 रुपये है। वहीं परिवहन में प्रयुक्त XUV-300 कार की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।

इनका रहा विशेष योगदान

इस कार्रवाई में थाना कट्ठीवाड़ा के सउनि. हिमचंद निनामा, सउनि. यशवंत पाटीदार, सउनि. रामवीर सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक चंद्रसिंह, आरक्षक दयालसिंह, मोतीसिंह, जितेंद्र एवं आशीष का सराहनीय योगदान रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर