VISITORS

0 1 8 9 8 2

August 14, 2026 9:20 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इछावर के खजुरिया घेंघी में श्री राम मंदिर से 7 लाख की चोरी

बेखौफ बदमाशों ने गर्भगृह के गहने और नकदी उड़ाए 

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया 

सीहोर, इछावर तहसील के ग्राम खजुरिया घेंघी स्थित श्री राम मंदिर में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया

अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर परिसर में धावा बोला और लगभग 7 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व अन्य सामग्री पार कर दी

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने मंदिर के तालों को तोड़कर अंदर प्रवेश किया इसके बाद वे गर्भगृह में स्थापित मूर्तियों के सोने-चांदी के आभूषण, छत्र और दानपेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो टूटे हुए ताले और अस्त-व्यस्त सामान देखकर उनके होश उड़ गए

​मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत इछावर थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने मौका-मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​धार्मिक स्थल पर हुई इस बड़ी चोरी से ग्रामीणों में गहरा असंतोष और सुरक्षा को लेकर चिंता है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मशरूका (चोरी गया सामान) बरामद करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर