VISITORS

0 1 4 8 9 5

June 28, 2026 11:54 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 11:54 pm

बड़वानी : पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

थाना प्रभारी को मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन 

दैनिक शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी बड़वानी ।  सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल क़ज़ात बड़वानी ने 28 जून 2026 को थाना प्रभारी बड़वानी को ज्ञापन सौंपकर कोलकाता निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान के विरुद्ध FIR दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप है कि नाजिया इलाही खान ने इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब व अन्य प्लेटफॉर्म पर दिए इंटरव्यू में हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहि व सल्लम के जीवन के बारे में कथित रूप से अश्लील, आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी की है। जमात का कहना है कि उक्त वीडियो से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में रोष व्याप्त है।

सदर कय्यूम कुरैशी के नेतृत्व में दिया ज्ञापन

सदर एडवोकेट कय्यूम कुरैशी द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में मांग की गई है कि नाजिया इलाही खान एवं विवादित वीडियो प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर धार्मिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर