VISITORS

0 1 8 9 9 2

August 15, 2026 4:09 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सेफ क्लिक 2.0′ अभियान: बड़वानी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चलाया साइबर जागरूकता अभियान

दैनिक/शब्द अग्नि बड़वानी पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित **’सेफ क्लिक 2.0’** अभियान के तहत बड़वानी पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया।

सेंधवा शहर बस स्टैंड एवं रविवार हाट बाजार में आयोजित साइबर चौपाल में नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई तथा पाम्पलेट वितरित किए गए।

पाटी देरवालिया फाटा एवं बोकराटा रोड पर आमजन को ओटीपी, बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक व फर्जी ऐप से सतर्क रहने तथा साइबर हेल्पलाइन **1930** पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

बड़वानी साइबर सेल हाट बाजार क्षेत्र में लोगों को साइबर अपराधों के नए तरीकों से अवगत कराते हुए सुरक्षित डिजिटल लेन-देन एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।

निवाली सुलगांव फाटा क्षेत्र में पुलिस ने साइबर सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट वितरित कर नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और बैंकिंग फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस की अपील

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर