VISITORS

0 1 4 5 4 1

June 27, 2026 3:19 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 3:19 am

नाबालिग बालिका को सकुशल ढूंढकर बरामद किया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत निवाली पुलिस की सराहनीय कार्यवाही,

नाबालिग बालिका की सकुशल दस्तयाबी से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, निवाली पुलिस का जताया आभार

निवाली बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में गुमशुदा बच्चों की त्वरित पतारसी एवं दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजपुर आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निवाली उप निरीक्षक वीरबहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना निवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 12.05.2026 को एक फरियादी द्वारा थाना निवाली में सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बावजूद बालिका का कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना निवाली में अपराध क्रमांक 102/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए थाना निवाली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत पतारसी के आधार पर संभावित स्थानों पर तलाश की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 24.06.2026 को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा निवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना की गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर