दैनिक शब्द अग्नि/प्रकाश पटेल
खण्डवा / राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत सोमवार को पंधाना विकासखण्ड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरगांव बुजुर्ग में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि नेत्र जांच शिविर में 42 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से मोतियाबिंद के चिन्हित 25 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चौईथराम नेत्रालय इंदौर भेजा गया। डॉ. बिरला ने बताया कि आपरेशन के बाद 14 जुलाई को मरीजों का फालोअप किया जायेगा।
Author: Shabd Agni
.