VISITORS

0 1 5 5 7 9

July 6, 2026 2:12 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 6, 2026 2:12 pm

इंदौर : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

इंस्टाग्राम  से शुरू हुई दोस्ती दुष्कर्म का आरोप; ट्रेनी रेंजर गिरफ्तार

शब्द अग्नि / यासिर पठान इंदौर। आजाद नगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में ट्रेनी रेंजर **अजय सोलंकी** को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, जुलवानिया निवासी अजय सोलंकी और 26 वर्षीय युवती की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है और उसके पिता पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक (SI) हैं। सोशल मीडिया पर बातचीत के बाद दोनों की मुलाकात भंवरकुआं और बाद में मुसाखेड़ी क्षेत्र के एक होटल में हुई।

शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि अजय सोलंकी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उससे  40 हजार रुपये। भी लिए। बाद में जब विवाह की बात आई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

युवती अपने पिता और बहन के साथ आजाद नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर