VISITORS

0 1 5 6 6 6

July 7, 2026 12:58 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 7, 2026 12:58 am

सात दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल

खंडवा / आपदा के समय त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा जनभागीदारी आधारित आपदा प्रबंधन तंत्र को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, खंडवा द्वारा सोमवार को किशोर कुमार सभागार, खंडवा में सात दिवसीय सिविल डिफेंस स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ नागार्जुन गौड़ा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर सहित अन्य अधिकारी मजूद थे।


कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कमांडेंट श्री आशीष कुमार कुशवाहा ने प्रशिक्षण की रूपरेखा बताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि जिले में आपदा प्रबंधन की जनभागीदारी को सशक्त बनाने का अभियान है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार होने वाले सिविल डिफेंस स्वयंसेवक आगामी सिंहस्थ-2028, मानसून अवधि एवं अन्य प्राकृतिक अथवा मानवजनित आपदाओं के दौरान जिला प्रशासन, होमगार्ड्स एवं रेस्क्यू टीमों के साथ समन्वित रूप से राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर