शब्द अग्नि / पुष्पेंद्र दुबे
धार / गंधवानी निप्र गंधवानी नगर के पुलिस थाने से आगे आश्रम के समीप पुलिया में बड़ी दरार होने से परेशानी हो रही है यहां पर दो पहिया वाहन चालक लोग गड्ढा हो जाने की वजह से फिसल कर गिर भी रहे हैं यहां पर रिपेयर किया जा रहा है लेकिन वह ज्यादा दिनों तक नहीं टिक रहा है एमपीआरडीसी विभाग के अधीन ये सड़क है इस पर व्यवस्थित रिपेयर किया जाना चाहिए लेकिन विभाग की लापरवाही है कि पर ध्यान नहीं दिया जा रहा यहां से निकलने वाले लोग परेशान हैं।
5 साल पूर्व बनी है सड़क
मामले में जानकारी ली तो पता चला कि यह सड़क लगभग 5 साल पुरानी है जिस पर बनने के बाद से ही गड्ढे होने शुरू हो गए थे वर्तमान में बड़ी संख्या में इस मार्ग पर गड्ढे हैं अवलद से लेकर बाग तक का लगभग 30 किलोमीटर का मार्ग बनाया गया था जिसकी लागत लगभग 93 करोड़ के आसपास थी सड़क की गुणवत्ता पर निर्माण कार्य हुआ तब से ही सवालिया निशान लग रहा था लेकिन वर्तमान में स्थिति बहुतखराब।
थोड़ा बहुत रिपेयर कर देते और इति श्री
मामले में जब भी मीडिया खबरें प्रकाशित करता है तो जिम्मेदार लोग इस पर लीपा पोती करके कुछ गड्ढों मे सीमेंट कंक्रीट कर देते हैं लेकिन वो ज्यादा दिन तक टिकता नहीं है। गंधवानी नगर के बड़े पुलिया पर भी यही स्थिति है यहां पर भी बड़े बड़े गड्ढे होचुके हैं । इस पूरे मामले को लेकर एमपीआरडीसी के जिम्मेदार लोगों से चर्चा करनी चाहिए लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
इनका कहना है।
पुलिया की स्थिति खराब।
वर्तमान में पुलिस थाने के आगे पुलिया पर गड्ढे की स्थिति खराब है इसे ठीक किया जाना चाहिए बाइक वाले लोग गिर रहे है। रामसिंह राहगीर।
जल्द रिपेयर करना चाहिए।
अवलदा बाग रोड की स्थिति बहुत खराब है इस पर रिपेयर किया जाना चाहिए जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं सड़क को बनाने वाले विभाग ने तुरंत ध्यान देकर इसे ठीक करना चाहिए जोखिम भरा मार्ग हो चुका है।
Author: Shabd Agni
.