VISITORS

0 1 7 2 5 6

July 18, 2026 3:58 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

अब टोल प्लाजा पर मात्र ₹1 में मिलेगा सेनेट्री पैड

महिलाओं के सम्मान की अनूठी पहल

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर। देवास-भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड केb वर्टिस फाउंडेशन की सीएसआर प्रबंधन टीम ने महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की है। आज से फंदा, अमलाहा एवं भोरासा टोल प्लाजा के सार्वजनिक महिला शौचालयों में सेनेट्री पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब यात्रा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं मात्र ₹1 का सिक्का डालकर आसानी से सेनेट्री पैड प्राप्त कर सकेंगी।

इस अवसर पर सीएसआर प्रबंधन टीम ने बताया कि यात्रा के दौरान कई बार प्राकृतिक कारणों से महिलाओं को असहज परिस्थितियों और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इसी संवेदनशील विषय को ध्यान में रखते हुए तीनों टोल प्लाजा पर यह सुविधा प्रारंभ की गई है, ताकि हर महिला सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपनी यात्रा जारी रख सके। यह जनहितकारी पहल सम्माननीय डीजीएम परियोजना श्री अजय मिश्रा के मार्गदर्शन तथा समाजसेवी संजु मालवीय महिला मण्डल सीहोर की गरिमामयी उपस्थिति में प्रारंभ की गई। संस्था ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान की रक्षा सामाजिक दायित्व है तथा भविष्य में भी ऐसे लोकहितकारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर