VISITORS

0 1 7 2 5 6

July 18, 2026 3:55 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवर नकदी हाथ साफ़

लोहे की खिडक़ी की जाली काटकर घुसे बदमाश, सतपिपलिया गांव में दहशत का माहौल

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
(सीहोर)

सिहोरे । जिले में सक्रिय चोर गिरोह ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंडी थाना क्षेत्र के सतपिपलिया गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद से ग्रामीणों दहशत में हैं।

सतपिपलिया निवासी संजय धनगर पुत्र जमना प्रसाद ने मंडी थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 14 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसे। बदमाशों ने लोहे की खिडक़ी की जाली काटकर घर के अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ले गए। पीडि़त के अनुसार चोर तीन जोड़ी पायजेब, सोने का मंगलसूत्र आदि जेवरात और नकदी मिलाकर करीब 3 लाख रुपए का माल ले गए। पीडि़त संजय धनगर ने बताया कि इसी रात गांव के दो घरों में और भी चोरी की वारदात हुई। ठाकुर प्रसाद वर्मा पुत्र प्रेमनारायण वर्मा के घर से चोर करीब दो लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात ले गए।

वहीं, विष्णु प्रसाद पुत्र घीसीलाल के घर से भी करीब 50 हजार रुपए नकदी और आभूषण चोरी होने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले सीहोर शहर में भी लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शहर में चोरों ने मंदिरों को भी निशाना बनाया था, जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया था। इधर, मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। हालांकि, अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर