VISITORS

0 1 7 2 5 5

July 18, 2026 3:44 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

गुरू पूर्णिमा पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने किया शैक्षिणक भ्रमण

दैनिक शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में 15 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के तृतीय दिवस पर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर के छात्र-छात्राओं ने सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया तथा विद्यालय में संचालित नवाचार एवं विभिन्न प्रयोगशालाओं की गतिविधियों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक खंडेलवाल के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया। प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को विभिन्न मॉडलों, उपकरणों एवं व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन कराया तथा उनके उपयोग एवं रोजगारपरक महत्व को समझाया। इसी प्रकार संगीत शिक्षिका डॉ दीक्षा साहू ने नृत्य एवं संगीत के बारे में जानकारी प्रदान की एवं विद्यार्थियों ने पुस्तकालय एवं रोबोटिक लैब का भ्रमण किया संदीपनी विद्यालय जिले का एकमात्र विद्यालय है, जिसमें रोबोटिक लैब संचालित है रोबोटिक लैब के प्रभारी राजीव रावत ने लैब के बारे में विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रयोगशालाओं, नवाचार गतिविधियों एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया तथा विज्ञान एवं व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित अनेक उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त कीं। इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6-8) एवं वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9-12) में करवाई गयी। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान निष्का साहू कक्षा 7 एवं द्वितीय स्थान समृद्धि पचौरी कक्षा 7 ने प्राप्त किया। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान कक्षा 9वीं की छात्रा श्रेया गर्ग एवं द्वितीय स्थान कक्षा 11 वाणिज्य की छात्रा कृषिका जाट ने प्राप्त किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर