VISITORS

0 1 7 2 5 6

July 18, 2026 3:59 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

स्कूली वाहन चेकिंग अभियान, 54 वाहनों पर कार्रवाई

8 से 17 जुलाई तक चला विशेष चेकिंग अभियान,

दैनिक शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर 8 से 17 जुलाई तक जिले में विशेष स्कूली वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर स्कूल वाहनों की जांच की।

अभियान के दौरान कुल 78 स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिनमें अनियमितता पाए जाने पर 54 वाहनों के चालान बनाकर ₹74,900 का जुर्माना वसूला गया।

कार्रवाई के दौरान 5 बसें बिना फिटनेस, 35 वाहन ओवरलोड, 8 बिना अग्निशामक यंत्र, 1 बिना फर्स्ट एड बॉक्स, 1 बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, 1 बिना परमिट तथा 3 बिना बीमा के संचालित पाए गए। श्योपुर, बड़ौदा और विजयपुर क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध चल रहे स्कूली वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई।

यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत ने स्कूल वाहन संचालकों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस, बीमा, परमिट, अग्निशामक यंत्र, मेडिकल किट एवं स्पीड गवर्नर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखें तथा क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में न बैठाएं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर