VISITORS

0 1 5 4 9 4

July 5, 2026 11:13 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 5, 2026 11:13 pm

बड़वानी : धमकाकर रुपए मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

शासकीय कर्मचारी को धमकाने का मामला 

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी 

बड़वानी। थाना वरला पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए शासकीय कर्मचारी को धमकाकर अवैध रुपए की मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर थाना वरला में मामला दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी लोकभानु सिंह (42) निवासी खोलगांव, जिला खरगोन (हाल निवासी एकता नगर, बड़वानी) अलग-अलग सिम कार्ड का उपयोग कर शासकीय कर्मचारियों को धमकाता और रुपए की मांग करता था।

तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 4 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सिम कार्ड जब्त किए। जांच में यह भी सामने आया कि वह अन्य लोगों के नाम पर पंजीकृत सिम का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाता था।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण रावल सहित थाना वरला पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर