डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान
शब्द अग्नि / अनुराग बजाज
दमोह। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 6 जुलाई को तेंदूखेड़ा में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जिसमें जिलेभर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने बताया कि सम्मेलन में डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और देश की एकता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही संगठन के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह, राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया, विधायक उमा देवी खटीक, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे एवं प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
इससे पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर टोली बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई।
Author: Shabd Agni
.