VISITORS

0 1 5 4 0 4

July 5, 2026 7:37 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 5, 2026 7:37 am

दोस्त के मित्र से मांगी कार गिरवी रखी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | विजयनगर थाना क्षेत्र में कार धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी कार मालिक के दोस्त का दोस्त था, जिसे भरोसे में लेकर कार दी गई थी, लेकिन दो महीने बाद भी कार वापस नहीं मिली तो पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक कृष्णबाग कॉलोनी निवासी करण पुत्र नानूराम सोहानी की शिकायत पर अभिनव पुत्र श्रीकांत वर्मा निवासी कैलाश वार्ड बैतूल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। करण ने बताया कि उसका दोस्त नवीन रामचंदानी है और अभिनव उसके साथ रहता था। शिकायत के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को अभिनव ने दो दिन के लिए अर्जेंट बैतूल जाने की बात कहकर कार मांगी। नवीन की सिफारिश पर करण ने उसे कार दे दी। तीन दिन बाद जब करण ने कार वापस मांगी तो आरोपी ने काम का बहाना बनाकर कुछ दिन और रुकने की बात कही। समय बीतने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। जब कार के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि उसने कार किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रख दी है। परेशान होकर करण ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर