VISITORS

0 1 5 9 6 9

July 8, 2026 8:50 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 8, 2026 8:50 pm

इंदौर : आईडीए में फर्जी NOC का मामला उजागर

आईडीए की योजना-97 में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश: नकली एनओसी के सहारे जमीन विकास की कोशिश, मामला दर्ज

शब्द अग्नि / इंदौर । इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की योजना-97 में जमीन से जुड़े दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है। जांच के दौरान अधिकारियों को ऐसी एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) मिली, जिसे प्रथम दृष्टया कूटरचित बताया जा रहा है। आरोप है कि इसी दस्तावेज के आधार पर अधिग्रहित भूमि पर विकास की अनुमति लेने का प्रयास किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी दस्तावेज बनाए 

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित भूमि योजना-97 के पार्ट-4 में शामिल है और पहले से ही प्राधिकरण के अधिग्रहण के दायरे में है। ऐसे में नियमों के अनुसार इस जमीन के लिए वैध एनओसी जारी नहीं की जा सकती थी। इसके बावजूद वर्ष 2024 में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन से जुड़े लेनदेन और विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई।

रिकॉर्ड मिलान करने पर खुली पोल

आईडीए अधिकारियों ने जब राजस्व रिकॉर्ड और अन्य अभिलेखों का मिलान किया तो कई महत्वपूर्ण विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत पुलिस को सौंपी गई। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फर्जी दस्तावेज किसने तैयार किए, इसमें किन लोगों की भूमिका रही और इस कथित फर्जीवाड़े के पीछे क्या उद्देश्य था। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर