VISITORS

0 0 7 7 9 5

May 24, 2026 1:46 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 24, 2026 1:46 am

आपसी सद्भाव से मनाएं सभी त्यौहार

शांति समिति की बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने की अपील

शब्द अग्नि/ प्रकाश पटेल

खण्डवा / आगामी दिनों में मनाए जाने वाले त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अपर कलेक्टर श्री के.आर. बड़ोले, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान, सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर के अलावा शहर काजी सैयद निसार अली सहित शांति समिति के अन्य सदस्यगण मौजूद थे। शांति समिति के सदस्यों ने नवागत पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी से अपील की कि त्यौहारों को परम्परागत तरीके से आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान जिले में शांति व्यवस्था स्थापित करना सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि त्यौहारों पर निकलने वाले जुलूसों व चल समारोहों में डीजे साउंड सिस्टम का कम से कम प्रयोग किया जाए तथा इस दौरान सोशल मीडिया पर अफवाहों एवं विवादास्पद संदेशों को शेयर करने से बचा जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधिकारियों को ईदुज्जुहा एवं मोहर्रम पर्व के दौरान शहर की सड़कों की रिपेयरिंग, स्ट्रीट लाइट तथा जल प्रदाय व्यवस्था के सम्बंध में निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्लॉटर हाउस के सीसीटीवी कैमरों की रिपेयरिंग कराएं। पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसा कोई मैसेज पोस्ट या शेयर न किया जाए, जिससे शहर का माहौल खराब हो। उन्होंने कहा कि शहर का माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और शांति समिति के सदस्य एक टीम की तरह हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर