VISITORS

0 1 5 4 0 1

July 5, 2026 3:15 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 5, 2026 3:15 am

कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

री-नीट परीक्षा केंद्रों पर की जाए उचित व्यवस्था,

शब्द अग्नि / धार

धार। देश में आयोजित होने जा रही री-नीट (Re-NEET) परीक्षा को लेकर धार में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर मांगें उठने लगी हैं। पेपर लीक और परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के बाद उपजे मानसिक तनाव के बीच, अब दोबारा परीक्षा देने जा रहे छात्रों की सहूलियत के लिए कांग्रेस पार्षदों ने मोर्चा संभाला है। जिले के लगभग 1700 से अधिक बच्चों के भविष्य और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर राजीव रंजन मीणा से मुलाकात कर एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता व पार्षद प्रतिनिधि अजय सिंह ठाकुर एवं पार्षद ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि पहले हुई प्रशासनिक गलतियों और पेपर लीक के कारण देश भर के लाखों छात्र भारी मानसिक दबाव से गुजरे हैं। तनाव के कारण कई अप्रिय घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसी स्थिति में अब होने जा रही परीक्षा के दौरान छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर एक बेहतर, शांत और सुविधायुक्त माहौल मिलना बेहद जरूरी है।

ज्ञापन में ये थी प्रमुख मांगे

पार्षदों ने प्रत्यक्ष मिलकर कलेक्टर के सामने पांच मुख्य मांगें रखीं, ताकि भीषण गर्मी और तनाव के बीच छात्रों को कोई असुविधा न हो। वर्तमान में जारी भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा हॉल में पर्याप्त कूलरों का इंतजाम किया जाए। साथ ही परीक्षा हॉल के भीतर ही परीक्षार्थियों के लिए ठंडे और शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था हो। परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण होता है, इसलिए प्रत्येक परीक्षा हॉल में एक बड़ी दीवार घड़ी लगाई जाए। परीक्षा केंद्रों पर समय की सूचना देने के लिए स्पष्ट और तेज आवाज वाले सायरन या घंटी की व्यवस्था की जाए। साइलेंट जोन घोषित हो: परीक्षा केंद्रों का चयन शांत क्षेत्रों वाले कैंपस में किया जाए और परीक्षा अवधि के दौरान उस पूरे क्षेत्र को ‘साइलेंट जोन’ (शांत क्षेत्र) घोषित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार का बाहरी शोर बच्चों की एकाग्रता को न बिगाड़े। कांग्रेस पार्षदों ने प्रशासन से मांग की है कि इन व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त किया जाए ताकि धार जिले के छात्र बिना किसी अतिरिक्त तनाव के पूरी एकाग्रता के साथ अपनी परीक्षा दे सकें। कलेक्टर ने ज्ञापन स्वीकार कर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर