VISITORS

0 0 7 7 9 5

May 24, 2026 3:52 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 24, 2026 3:52 am

शिवलिंग निर्माण, महारुद्राभिषेक का आयोजन

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी

बाड़ी। ग्राम अमरावद में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महारुद्राभिषेक का आयोजन शुरू हो गया है। यह धार्मिक अनुष्ठान 24 मई तक चलेगा। आयोजन गुरुदेव धमार्चार्य सोमेश परसाई के सानिध्य में हो रहा है। अनुष्ठान का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूरा गांव हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे से भजन एवं

रुद्री निर्माण किया जा रहा है। श्रद्धालु पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संगीतमय महारुद्राभिषेक किया जा रहा है। इसके बाद दिव्य भस्म आरती एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होता है। आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आयोजन समिति के राधेश्याम पटेल, राजा पटेल ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म के लाभ लेने की अपील की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर