VISITORS

0 1 5 4 9 4

July 5, 2026 11:12 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 5, 2026 11:12 pm

बालाघाट : कुएं से टुकड़ों में मिला नर भालू का शव

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – जिले के खैरलांजी वन परिक्षेत्र के भंडारबोड़ी सर्किल स्थित ग्राम पिपरटोला में वन्यजीव क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत के कुएं से एक वयस्क नर भालू का टुकड़ों में कटा शव बरामद हुआ है। मामले क़ो लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार बालाघाट के खैरलांजी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरटोला में एक किसान ने अपने खेत के कुएं में किसी मृत जानवर को देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कुएं से एक वयस्क नर भालू का शव बरामद किया।

जांच में सामने आया कि भालू का सिर धड़ से अलग था, चारों पैर काटे गए थे और आगे के दोनों पंजों के नाखून गायब थे। शव करीब छह से सात टुकड़ों में मिला ऐसा सूत्र बता रहे है! वही वन विभाग के अधिकारियो के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है और प्रथम दृष्टया मामला शिकार का माना जा रहा है! वन अमले ने मृत भालू के शव का वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार किया! वही डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल की जांच की गई है। फिलहाल वन विभाग पुरे मामले कि जाँच में जुटा है!

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर