VISITORS

0 0 7 4 6 9

May 15, 2026 5:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 5:34 pm

रमजान से पहले निगम से विशेष व्यवस्थाओं की मांग

आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

खंडवा | शब्द अग्नि न्यूज़ ।

इस्लाम धर्म के पवित्र माह रमजान के आगमन को देखते हुए शहर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति एवं मच्छर नियंत्रण जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराने की मांग उठी है। इसी क्रम में रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, खंडवा की ओर से नगर पालिका निगम आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि रमजान के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग रोज़ा रखते हैं और मस्जिदों में पाँच वक्त की नमाज़ के साथ-साथ रात्रि में तरावीह की विशेष नमाज़ अदा की जाती है। देर रात और अलसुबह (सेहरी के समय) श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें

  • शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए, नियमित कूड़ा उठान और नालियों की सफाई सुनिश्चित की जाए।

  • खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए तथा मस्जिदों के मार्गों पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की जाए।

  • मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा दवाओं का नियमित छिड़काव कराया जाए।

  • वज़ू एवं अन्य धार्मिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नमाज़ के समय निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के सदर मुस्तकीम तिगाला ने कहा कि यह मांग पूरी तरह जनहित और धार्मिक भावनाओं से जुड़ी है। समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और शहर में स्वच्छता एवं व्यवस्था बनी रहेगी।

फाउंडेशन ने उम्मीद जताई कि नगर निगम प्रशासन जनभावनाओं का सम्मान करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर