VISITORS

0 1 5 4 9 4

July 5, 2026 11:10 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 5, 2026 11:10 pm

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के आगमन की बनी रूपरेखा

शब्द अग्नि / अनुराग बजाज

दमोह। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, प्रदेश महामंत्री रविन्द्र लोधी, नरेंद्र राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष जमुना सेन, राम पटेल तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार तथा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के प्रस्तावित दमोह दौरे की तैयारियों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और संगठनात्मक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का भरोसा दिलाया। बैठक का संचालन रीतेश सोनी ने किया, जबकि आभार अभिषेक राय ने व्यक्त किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर