VISITORS

0 0 7 7 9 5

May 24, 2026 1:47 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 24, 2026 1:47 am

फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी गिरफ्तार

लेडी तांत्रिक से जुड़े मामले में हैं शामिल, पहुंचाते थे मुख्य आरोपी तक ब्लैकमनी,

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने संगठित साइबर ब्लैकमेलिंग एवं करोडों की ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि शहर की एक युवती को पहले तो उसके प्रेमी और दोस्त ने अंतरंग पलों के फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और राशि हड़प ली बाद में जब पीडि़ता ने अपनी एस्ट्रोलॉजर सहेली से मदद मांगी तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पीडि़ता से करीब सवा करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली थी। इस मामले इसे मामले में अब पुलिस ने एस्ट्रोलॉजर पति के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने पीडि़ता को फर्जी सायबर क्राइम और क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर धमकाया था एवं पीडि़ता से राशि लेकर मुख्य आरोपी तक पहुंचाई थी।
विवेचना के दौरान थाना कोतवाली पुलिस ने मामले के शेष आरोपी निखिल वाल्मीकि एवं जयदीप सेन उर्फ जेडी निवासी गुना को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी निखिल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल जप्त की गई है। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी आकाश चौहान के निर्देश पर स्वयं को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर पीडि़ता से संपर्क करते थे तथा ब्लैकमेलिंग से प्राप्त रकम को गुना ले जाकर मुख्य आरोपी तक पहुंचाते थे। प्रकरण के मुताबिक पीडि़ता द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत कर बताया गया था कि आरोपी आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आर्यन सोनी, आकाश चौहान एवं उनके अन्य सहयोगियों ने पहले उसे प्रेम संबंधों के जाल में फंसाया इसके बाद आरोपियों ने अश्लील फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर स्वयं को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की ठगी की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत की जांच करते हुए पूर्व में पुलिस द्वारा आरोपी आदित्य तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान एवं आर्यन सोनी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि ठगी से प्राप्त रकम से महंगी सोने-चांदी की ज्वेलरी, महिन्द्रा थार वाहन, आईफोन एप्पल नोटबुक, महंगी घडियां, कॉस्मेटिक सामग्री एवं अन्य लग्जरी सामान खरीदे गए थे। पुलिस द्वारा अब तक लगभग 70 लाख रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति जप्त की जा चुकी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर