VISITORS

0 1 5 9 9 6

July 8, 2026 11:21 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 8, 2026 11:21 pm

बच्चों के लिए नि:शुल्क नेत्र रोग शिविर

 

(शब्द अग्नि) सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट – कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप के मार्गदर्शन में 26 मई 2026, मंगलवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित डीईआईसी केंद्र में नि:शुल्क नेत्र रोग निदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित होगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह विशेष नेत्र रोग शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में नागपुर एवं बालाघाट के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन ने अभिभावकों से अपील की है कि ऐसे सभी बच्चे जो जन्मजात मोतियाबिंद, आरओपी, भेंगापन या तिरछापन, टॉसिस, कॉर्निया एवं रेटिना संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, वे शिविर में पहुंचकर जांच एवं उपचार का लाभ लें। उन्होंने बताया कि मरीज अपने साथ पुरानी मेडिकल रिपोर्ट, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं।

डॉ. परेश उपलप ने बताया कि शिविर के लिए जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक श्री राजाराम चक्रवर्ती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके अनुसार शिविर में आने वाले सभी बच्चों की जांच नि:शुल्क की जाएगी। जिन बच्चों का चयन सर्जरी के लिए किया जाएगा, उनका उपचार आयुष्मान भारत योजना एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पूरी तरह नि:शुल्क कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चिन्हित बच्चों की सर्जरी जिले, प्रदेश तथा प्रदेश के बाहर चयनित अस्पतालों में भी नि:शुल्क कराई जाएगी, ताकि जरूरतमंद बच्चों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर