VISITORS

0 1 6 0 0 3

July 9, 2026 4:45 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 4:45 am

गैंगस्टर लाला की भाभी ने सुसाइड किया

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शुक्रवार हिस्ट्रीशीटर सलमान लाला के परिवार से जुड़ा एक मामला सामने आया है। उनकी भाभी साईदा पति शादाब लाला ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। वह संजय सेतू के पास बेसुध हालत में मिली थीं। राहगीरों की सूचना पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक साईदा निवासी खजराना शुक्रवार को संजय सेतू इलाके में अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन किया हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। बताया जा रहा है कि सलमान लाला की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद शादाब लाला अपने परिवार के साथ खजराना क्षेत्र में रहने लगा था। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस कस्टडी में कुछ माह पहले सलमान लाला की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए थे। सलमान की अंतिम यात्रा में हजारों लोग सड़को पर आए थे। सलमान पर 25 से ज्यादा मामले दर्ज है सलमान और उसके भाई शादाब के भी अपराधिक रिकॉर्ड है। उनका परिवार एमआईजी इलाके के छोटी खजरानी इलाके में रहता है। आत्महत्या के बिंदुओ को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर