VISITORS

0 1 2 2 6 9

June 15, 2026 4:37 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 4:37 pm

प्रेमिका ने प्रेमी की लाश से की शादी माथे पर संजाया सिंदूर अजब प्रेम की गजब कहानी

प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के परिवार ने कर दी प्रेमी की हत्या फांसी की मांग                                                            शब्द अग्नि/ महाराष्ट्र                                                    महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रेम संबंध के चलते एक युवक की लड़की के घरवालों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लड़की युवक के घर गई और प्रेमी के मृत शरीर से शादी कर ली। प्रेमी के हाथों से ही माथे पर सिंदूर लगाया और उसके घर में बहू बनकर रहने की कसम खाई। यह घटना नांदेड के इटवारा इलाके की है। प्रेमी के हत्यारों अपने पिता और भाइयों के लिए मौत की सजा मांगते हुए प्रेमिका ने कहा- उसकी मौत में भी हमारा प्यार जीत गया और मेरे पिता और भाई हार गए। प्रेमिका ने आगे कहा कि उसने उससे शादी इसलिए की, क्योंकि भले ही सक्षम मर चुका है, लेकिन उसका प्यार अभी भी जिंदा है। नांदेड़ के रहने वाले सक्षम (22) और आंचल (20) तीन साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन सक्षम की दूसरी जाति के होने के चलते आंचल के घरवालों को रिश्ता पसंद नहीं था। साथ ही वे आंचल पर सक्षम से अलग होने का दबाव बना रहे थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर