VISITORS

0 1 5 4 9 8

July 6, 2026 12:05 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 6, 2026 12:05 am

ढोढर : बागड़िया घाट पर अवैध खनन जारी

 पुलिस की अनदेखी पर उठे सवाल

शब्द अग्नि
जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, ढोढर। क्षेत्र के बागड़िया घाट पर अवैध खनन का कारोबार लगातार सक्रिय होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाट से नियमों की अनदेखी कर लगातार खनिज का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात वाहनों के माध्यम से खनिज का परिवहन हो रहा है, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी क्षति पहुंच रही है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बागड़िया घाट पर हो रहे कथित अवैध खनन की विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा अवैध परिवहन पर तत्काल रोक लगाई जाए।

पक्ष जानना शेष: इस संबंध में पुलिस एवं खनिज विभाग का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर