भवन अनुमति में गड़बड़ी
शब्द अग्नि इंदौर। भवन अनुमति (बिल्डिंग परमिशन) प्रक्रिया में अनियमितता पाए जाने पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कंसल्टेंट और इंजीनियरों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
जांच में सामने आया कि ऑनलाइन डीम्ड अप्रूवल प्रणाली का दुरुपयोग कर कई मामलों में गलत जानकारी देकर भवन अनुमति प्राप्त की गई। आरोप है कि निर्माण क्षेत्र कम दर्शाने, पहले से बने भवनों को खाली भूखंड बताने और नियमों के विपरीत अनुमति लेने की कोशिश की गई।
नगर निगम ने पहले 47 मामलों की जांच शुरू की थी। अनियमितताओं की पुष्टि होने पर संबंधित पांच कंसल्टेंट्स के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए। निगम अधिकारियों का कहना है कि अन्य संदिग्ध मामलों की जांच भी जारी है और दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: Shabd Agni
.