डिमांड लेटर जारी होने के बाद बदला रुख, एजेंसियों को राहत मिलने के आसार।
शब्द अग्नि / यासिर पठान इंदौर । शहर में विज्ञापन शुल्क को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच स्मार्ट सिटी प्रबंधन अब अपने पहले के फैसले से पीछे हटता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, विभिन्न विज्ञापन एजेंसियों को जारी किए गए डिमांड लेटर निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस फैसले के बाद संबंधित एजेंसियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
डिमांड लेटर जारी होने पर आई थी आपत्ति
सूत्रों के मुताबिक, डिमांड लेटर जारी होने के बाद एजेंसियों ने नियमों और शुल्क निर्धारण को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इसके बाद पूरे मामले की दोबारा समीक्षा की गई, जिसमें कई तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विचार किया गया। समीक्षा के बाद अब पहले जारी नोटिस वापस लेने की तैयारी की जा रही है।
पारदर्शिता पर चल रहा मंथन
बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी प्रबंधन जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर सकता है। साथ ही भविष्य में विज्ञापन नीति और शुल्क व्यवस्था को अधिक स्पष्ट और पारदर्शी बनाने पर भी मंथन चल रहा है, ताकि आगे इस तरह के विवाद की स्थिति पैदा न हो।
Author: Shabd Agni
.