VISITORS

0 1 9 4 6 1

August 23, 2026 8:09 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : इज्जत के नाम पर कत्ल, रिश्ते शर्मसार

ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला भाई और मां ने ही ले ली बेटी की जान

शब्द अग्नि / इंदौर। शहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवती की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसके सगे भाई और मां को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि परिवार ने युवती के प्रेम संबंध और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण उसकी हत्या की साजिश रची थी। मामले को पुलिस ऑनर किलिंग के एंगल से जांच रही है।

युवती के प्रेम प्रसंग से नाराज था परिवार

पुलिस के मुताबिक, युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। कई बार समझाने के बावजूद जब युवती अपने फैसले पर अड़ी रही तो परिजनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली। हत्या के बाद घटना को सामान्य मौत या हादसा दिखाने की भी कोशिश की गई, लेकिन जांच में कई तथ्य सामने आने के बाद पूरा मामला खुल गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार जॉच शुरू

पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतका के भाई और मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें कई अहम खुलासे हुए। इसके बाद दोनों को हत्या और साजिश से संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के सामने आने के बाद पूरे शहर में इस हत्याकांड को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर