VISITORS

0 1 9 4 6 1

August 23, 2026 8:08 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : नाबालिक किशोरी महाराष्ट्र से बरामद

नाबालिग को लेकर भागा युवक गिरफ्तार, कई दिनों बाद महाराष्ट्र में मिला सुराग

शब्द अग्नि / इंदौर । पिछले दिनों शहर  से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, युवक नाबालिग को अपने साथ लेकर महाराष्ट्र चला गया था। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार तलाश के बाद पुलिस ने दोनों का पता लगाकर कार्रवाई की।

मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पहुँची पुलिस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम महाराष्ट्र पहुंची, जहां से किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

आरोपी युवक गिरफ्तार पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था या इसके पीछे कोई अन्य साजिश थी।

किशोरी को परिजनों के सुपुर्द करने से पहले उसका मेडिकल परीक्षण और न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर