VISITORS

0 1 9 4 6 1

August 23, 2026 8:06 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : उज्जैन-इंदौर रोड हादसा, तनाव, आगजनी

दो गायों की मौत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, हाईवे पर बस में लगाई आग

शब्द अग्नि / इंदौर ।  उज्जैन-इंदौर मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में दो गायों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से नाराज लोगों ने हाईवे पर विरोध प्रदर्शन किया और एक यात्री बस में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

तेज रफ्तार बस की चपेट आई गाय

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने बस को रोक लिया और देखते ही देखते उसमें आग लगा दी, जिससे बस का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद कुछ समय के लिए उज्जैन-इंदौर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया और वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कराई।

आग लगने बालों की तलाश

प्रशासन ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। बस में आग लगाने वाले लोगों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर