VISITORS

0 1 6 1 4 6

July 9, 2026 12:22 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 12:22 pm

इंदौर : अवैध कॉलोनियाँ होंगी वैध, निगम का फैसला

 विकास शुल्क से बदलेंगी सड़क और पार्क की तस्वीर नगर निगम ने विकास कार्यों को गति देने की बनाई रणनीति

शब्द अग्नि / इंदौर  शहर की अवैध से वैध घोषित कॉलोनियों में अब बुनियादी सुविधाओं के विकास की प्रक्रिया तेज होने जा रही है। नगर निगम ने इन क्षेत्रों से विकास शुल्क एकत्रित कर उसी राशि का उपयोग सड़क, उद्यान और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं के निर्माण पर करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह रहे रहवासियों को बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराना है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर निगम का डिजिटल पोर्टल जल्द शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उपलब्ध कराने के साथ विकास कार्यों की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाया जाएगा। अधिकारियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों, अधूरी परियोजनाओं और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

यह लिए गए प्रमुख निर्णय

  • वैध घोषित कॉलोनियों में विकास शुल्क से सड़क और गार्डन विकसित किए जाएंगे।
  •  विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रहेगा।
  •  नगर निगम का डिजिटल पोर्टल शुरू कर कई सेवाओं को ऑनलाइन किया जाएगा।
  •  लंबित परियोजनाओं और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर