कोरियर कंटेनरों की आड़ में करोड़ों की शराब तस्करी का भंडाफोड़, देवास के दो आरोपी गिरफ्तार
शब्द अग्नि / यासिर पठान इंदौर ।अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस और आबकारी विभाग ने एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। जांच के दौरान कुरियर कंपनी के कंटेनरों का इस्तेमाल कर भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप दूसरे राज्य भेजने की कोशिश नाकाम कर दी गई। कार्रवाई में करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की शराब जब्त की गई, जबकि देवास निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
तस्करी के लिए फर्जी बिल्टी भी बनाई
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्करों ने संदेह से बचने के लिए कंटेनरों को सामान्य मालवाहक वाहन की तरह इस्तेमाल किया था। दस्तावेजों और परिवहन व्यवस्था को भी इस तरह तैयार किया गया था कि खेप आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सके, लेकिन खुफिया सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी में पूरा खेल उजागर हो गया।
पुलिस जुटीं जॉच में
पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी, किस राज्य में भेजी जानी थी और इस पूरे रैकेट में कितने लोग शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं तथा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
Author: Shabd Agni
.