VISITORS

0 1 5 7 5 4

July 7, 2026 2:57 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 7, 2026 2:57 pm

इंदौर : खराब मौसम फ्लाइट्स की इमरजेंसी लेंडिंग

मुंबई में मौसम बिगड़ा तो इंदौर बना सहारा, दो विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग; आधा दर्जन उड़ानें घंटों लेट

 शब्द अग्नि / यासिर पठान इंदौर। मुंबई में रविवार को तेज बारिश और खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। खराब मौसम के चलते मुंबई जा रही दो विमानों को डायवर्ट कर सुरक्षित रूप से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया। मौसम सामान्य होने के बाद दोनों विमानों को मुंबई के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को विमान के अंदर ही इंतजार करना पड़ा।

दो विमानों की इंदौर में सुरक्षित लैंडिंग

जानकारी के अनुसार,  इंडिगो की कोच्चि से मुंबई जा रही फ्लाइट सुबह  11:08 बजे  इंदौर एयरपोर्ट पर उतरी। विमान में 137 यात्री सवार थे।

इसके कुछ ही मिनट बाद  एयर इंडिया की दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट भी सुबह  11:10 बजे  इंदौर एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर उतारी गई। इस विमान में  106 यात्री सवार थे।

मौसम सुधरते ही मुंबई के लिए रवाना हुईं फ्लाइट्स

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, मुंबई में मौसम सामान्य होने का संकेत मिलने के बाद दोनों विमानों को पुनः मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

आधा दर्जन उड़ानें हुईं प्रभावित

महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश का असर इंदौर एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। करीब छह उड़ानें एक से तीन घंटे की देरी  से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।

जानिए कब क्या हुआ

  •  हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट दोपहर 12:20 बजे  के बजाय 3:20 बजे  रवाना हुई।
  •  दिल्ली जाने वाली उड़ान करीब  एक घंटे  देरी से रवाना हुई।
  •  मुंबई जाने वाली फ्लाइट लगभग  तीन घंटे  विलंब से उड़ान भर सकी।
  •  मुंबई से इंदौर आने वाली उड़ान निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देर से पहुंची।
  •  दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी लगभग  एक घंटे  की देरी से इंदौर पहुंची।

एयरपोर्ट प्रशासन का बयान

एयरपोर्ट के पीआरओ रामस्वरूप यादव ने बताया कि मुंबई में खराब मौसम के कारण दो विमानों को एहतियातन इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया था। मौसम साफ होने के बाद दोनों विमानों को सुरक्षित मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर