शहर से जुड़े बाहरी इलाकों में जमीन की बढ़ी मांग, पंजीयन कार्यालय के आंकड़े बता रहे प्रॉपर्टी बाजार में लगातार हो रहे सौदे
शब्द अग्नि / इंदौर । नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही इंदौर के रियल एस्टेट बाजार में एक बार फिर हलचल दिखाई देने लगी है। संपत्ति के पंजीयन से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि शहर की तुलना में बाहरी क्षेत्रों में जमीन और मकानों की खरीद-फरोख्त अधिक तेजी से बढ़ रही है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि निवेशकों और खरीदारों का रुझान अब शहर की सीमाओं से बाहर विकसित हो रहे इलाकों की ओर बढ़ रहा है।
पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी
शहरी क्षेत्र से जुड़े पंजीयन कार्यालय दौर-1 में पिछले वर्ष की तुलना में दस्तावेजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।इंदौर-2, इंदौर-3 और इंदौर-4 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में संपत्तियों के पंजीयन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे स्पष्ट है कि नई टाउनशिप, आवासीय परियोजनाओं और भविष्य की विकास योजनाओं वाले इलाकों में खरीदार अधिक रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि वही शहरी क्षेत्र से जुड़े पंजीयन कार्यालय दौर-1 में पिछले वर्ष की तुलना में दस्तावेजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।
शहर से लगे बाहरी इलाकों में बढ़ी खरीदी
रियल एस्टेट से जुड़े जानकारों का मानना है कि शहर के बाहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम कीमत, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण लोगों का रुझान बढ़ा है। यदि यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले महीनों में इंदौर के प्रॉपर्टी बाजार में और अधिक तेजी देखने को मिल सक
ती है।
Author: Shabd Agni
.