VISITORS

0 1 6 1 4 6

July 9, 2026 12:24 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 12:24 pm

इंदौर : 40 करोड़ की सड़क चार साल में खराब

बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री मार्ग पर जगह-जगह मरम्मत की नौबत, स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जताई चिंता

 

शब्द अग्नि / इंदौर  स्मार्ट सिटी के तहत विकसित की गई शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक का मार्ग एक बार फिर चर्चा में है। करीब चार वर्ष पहले करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की गई इस सड़क के कई हिस्सों में अब क्षति दिखाई देने लगी है। हालात ऐसे हैं कि कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

क्या ऐसे बनेगी स्मार्ट सिटी गुणवत्ता पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के दौरान भी गुणवत्ता और डिजाइन को लेकर कई तरह की आपत्तियां सामने आई थीं। अब सड़क की बिगड़ती स्थिति ने उन सवालों को फिर से चर्चा में ला दिया है। नागरिकों ने संबंधित एजेंसियों से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इतनी कम अवधि में सड़क की स्थिति बिगड़ना निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। उनका मानना है कि यदि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार हुआ होता, तो इतनी जल्दी सड़क की मरम्मत की आवश्यकता नहीं पड़ती। सड़क पर उखड़े हिस्से और बार-बार होने वाले पैचवर्क से लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों की प्रमुख मांगें

  •  सड़क निर्माण की गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच कराई जाए।
  •  खराब हिस्सों की स्थायी मरम्मत की जाए, केवल पैचवर्क नहीं।
  •  निर्माण एजेंसी की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाए।
  •  भविष्य की परियोजनाओं में गुणवत्ता नियंत्रण और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।
Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर