VISITORS

0 1 5 9 9 9

July 8, 2026 11:54 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 8, 2026 11:54 pm

इंदौर : समोसे के लिए रुकी ट्रेन यात्रियों का हंगामा

सोशल मीडिया कर वीडियो वाइरल पायलट पर ट्रेन रोक नाश्ता लेने का आरोप

शब्द अग्नि / इंदौर । इंदौर-महू डेमू पैसेंजर ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में ट्रेन ट्रैक पर खड़ी नजर आती है, जबकि लोको पायलट पटरी किनारे स्थित एक दुकान से समोसे खरीदता दिखाई देता है। कुछ ही देर बाद वह इंजन में लौटता है और इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हो जाती है।

राउ रंगवासा की घटना

बताया जा रहा है कि यह घटना राऊ के रंगवासा रोड क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों का दावा है कि डेमू ट्रेन यहां अक्सर कुछ मिनटों के लिए रुकती है और इस दौरान लोको पायलट पास की दुकान से नाश्ता लेकर लौटता है। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो वायरल अधिकारी गंभीर

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि ट्रेन किसी तकनीकी या परिचालन कारण से रुकी थी या वायरल वीडियो में दिख रहा घटनाक्रम नियमों के उल्लंघन का मामला है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर