VISITORS

0 1 5 9 9 7

July 8, 2026 11:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 8, 2026 11:34 pm

4 कंपनियों द्वारा 59 का प्रारंभिक चयन

शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगरपरिषद भवन बडौदा में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 4 कंपनियों द्वारा 59 युवाओं का प्रारंभिक चयन कर नौकरी के लिए ऑफर दिये गये।
जिला रोजगार कार्यालय के तत्वाधान में नगरपरिषद भवन बडौदा में आयोजित रोजगार मेले के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती भरोसी बाई सुमन, उपाध्यक्ष दारा सिंह बंजारा, राजू सुमन, सतीश राठौर, महावीर नगर, चरण सिंह तोमर, एआरआई अजय रावत, प्रमोद कुमार राय डीएम स्कील एनआरएलएम आदि उपस्थित रहे।
युवा शक्ति फाउंडेशन पीथमपुर, प्रतिभा स्वरोजगार स्वराज प्राइवेट लिमिटेड, पीथमपुर, यूनिक्वीन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड जबलपुर, भारतीय जीवन बीमा निगम श्योपुर द्वारा विभिन्न पदो पर 59 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। रोजगार मेले में 72 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर