VISITORS

0 1 6 0 0 0

July 8, 2026 11:58 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 8, 2026 11:58 pm

कनिष्ठ सेवा संघ मानकीय मुख्यमंत्री का किया स्वागत

शब्द अग्नि/ धार  इंदौर संभाग के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कनिष्ठ सेवा संघ द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश में पदोन्नति प्रक्रिया पुनः प्रारंभ किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

लंबे समय से था मामला लम्बित

संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ होने से अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनकी योग्यता और अनुभव के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, कार्यकुशलता में सुधार होगा तथा प्रशासनिक व्यवस्था भी अधिक प्रभावी बनेगी।

राज्य सरकार का निर्णय सराहनीय

कनिष्ठ सेवा संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक कदम है। इस अवसर पर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, आईजी अनुराग जैन, डीआईजी मनोज कुमार सिंह, कलेक्टर राजीव रंजन मीना सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर